Home Trending आज आ सकता है ज्ञानवापी परिसर के सर्वे को लेकर फैसला

आज आ सकता है ज्ञानवापी परिसर के सर्वे को लेकर फैसला

0
684

ज्ञानवापी परिसर के एएसआई सर्वे के मामले में बृहस्पतिवार को सुनवाई अपराह्न साढ़े तीन बजे से होगी। बुधवार को दिन भर चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने सुनवाई स्थगित कर दी थी। अगली सुनवाई के लिए बृहस्पतिवार को साढे तीन बजे से समय निर्धारित किया है।

बुधवार को सुनवाई के दौरान हिंदू और मुस्लिम दोनों पक्षों की तरफ से अधिवक्ताओं ने अपने तर्क दिए। हाईकोर्ट के समक्ष एएसआई के वैज्ञानिक भी उपस्थित हुए। इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस प्रीतिंकर दिवाकर मुस्लिम पक्षकारों की याचिका पर सुनवाई कर रहे हैं।

इलाहाबाद हाईकोर्ट में काशी विश्वनाथ मंदिर स्थित ज्ञानवापी परिसर में साइंटिफिक सर्वे के मामले में बुधवार को सुनवाई हुई थी। कोर्ट ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) विभाग को तलब कर सर्वे से ज्ञानवापी परिसर की संभावित क्षति पर पक्ष जानना चाहा।

यह भी पढ़ें -  मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना के तहत 1 करोड़ से अधिक महिलाओं को 1,000 रुपये मिले

इस पर एएसआई के संयुक्त निदेशक आलोक त्रिपाठी ने अपना हलफनामा दाखिल कर यह आश्वासन दिया कि उनके द्वारा कराए जा रहे सर्वे से ज्ञानवापी परिसर के ढांचे को कोई क्षति नहीं होगी। समयाभाव की वजह से कोर्ट ने सुनवाई को बृहस्पतिवार तक के लिए टाल दिया और सर्वे पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा बुधवार की पांच बजे तक लगी रोक बृहस्पतिवार तक के लिए बढ़ा दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here