Home अपराध कार की टक्कर के बाद फ्लाईओवर से नीचे गिरा डिलीवरी बॉय, हुई...

कार की टक्कर के बाद फ्लाईओवर से नीचे गिरा डिलीवरी बॉय, हुई मौत

0
121

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में बीते गुरुवार को एक कार की टक्कर से डिलीवरी बॉय की दर्दनाक मौत हो गई थी। यहां हादसा दक्षिण-पश्चिम दिल्ली स्थित डाबरी फ्लाईओवर पर हुआ था। हादसे का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि फ्लाईओवर के ऊपर कार ने बाइक सवार डिलीवरी बॉय को टक्कर मार दी, जिसके बाद वह फ्लाईओवर से नीचे गिर गया। ऊंचाई से नीचे गिरने के बाद डिलीवरी बॉय की मौत हो गई थी। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

वहीं डाबरी फ्लाईओवर पर हुए दर्दनाक हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें पूरी घटना साफ नजर आ रही है। 30 अप्रैल की सुबह करीब 6:30 बजे एक डिलीवरी बॉय अपनी स्कूटी से पंखा रोड स्थित फ्लाईओवर पर जा रहा था। तभी एक कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और युवक फ्लाईओवर से नीचे गिर गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया था।

यह भी पढ़ें -  दिलीप घोष ने की विवादित टिप्पणी, कहा- टीएमसी नेता सार्वजनिक रूप से...

करीब 7:35 बजे पीसीआर कॉल के जरिए पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति फ्लाईओवर से गिर गया है। मौके पर पहुंची पुलिस को स्कूटी और कार क्षतिग्रस्त हालत में मिली, जबकि घायल युवक को एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 25 साल के राजकुमार के रूप में हुई, जो झारखंड का रहने वाला था और दिल्ली में डिलीवरी बॉय के तौर पर काम कर रहा था।

पुलिस ने बताया कि जिस कार ने राजकुमार को टक्कर मारी, वह दिल्ली की है और यह डाबरी निवासी के नाम पर पंजीकृत है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “शव को शवगृह में रखा गया है और फरार चालक को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।” पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here