Home उत्तर प्रदेश उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रकाश पर्व की प्रदेशवासियों को दी...

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रकाश पर्व की प्रदेशवासियों को दी बधाई

0
155

यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सिख धर्म के संस्थापक और प्रथम गुरू गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सिख भाइयों और प्रदेश वासियों को बधाई दी है। डिप्टी सीएम ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट लिखी और कहा- परमात्मा का नाम जपो, मेहनत करो-काम करो, और जरूरतमंदों की मदद करो।

सिख सम्प्रदाय के संस्थापक व प्रथम गुरु महान समाज सुधारक गुरु नानक देव जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन। समस्त देश व प्रदेश वासियों को 554वें प्रकाश पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

बता दें कि गुरू नानक जी का जन्म ननकाना साहेब में हुआ था। यह इलाका अब पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आता है। गुरू नानक जी ने हमेशा गरीबों दुखियों की भलाई में जीवन लगाने की बात कही थी।

यह भी पढ़ें -  World Asthma Day: 40 फीसद लोगों को हो रहा अस्थमा, कोविड के बाद बदले हालात, बदलते मौसम में बचाव जरूरी

वो हमेशा जात पात भेदभाव और छुआछूत के खिलाफ थे। उन्होंने भगवान कृष्ण के कर्मयोग की ही सलाह अपने भक्तों को दी थी। आज सोमवार को उनकी जयंती पूरे देश में धूमधाम से मनाई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here