Home अपराध गंगा एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई डबल डेकर बस, 2 यात्रियों की...

गंगा एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई डबल डेकर बस, 2 यात्रियों की मौत, दो दर्जन घायल

0
107

संभल : उत्तर प्रदेश के संभल जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बहराइच से जालंधर जा रही एक डबल डेकर बस अचानक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद कई गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें -  ट्रेलर से भिड़ंत के बाद चार युवकों की कार में जिंदा जलकर हुई मौत

यह दुर्घटना संभल जिले में लहरावन इंटरचेंज से बदायूं की ओर लगभग दो किलोमीटर आगे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस चालक वाहन को रॉन्ग साइड पर चला रहा था। वहीं, कुछ लोगों ने आशंका जताई कि चालक को झपकी आने के कारण बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हालांकि हादसे की वास्तविक वजह की जांच की जा रही है। पुलिस ने दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य पूरा कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here