Home उत्तर प्रदेश श्रीलंका में एशियाज आइकॉन अवॉर्ड से सम्मानित हुईं डॉ. अंजना

श्रीलंका में एशियाज आइकॉन अवॉर्ड से सम्मानित हुईं डॉ. अंजना

0
104

UP : प्रतापगढ़ जनपद की सुविख्यात साहित्यकार डॉ. अंजना सिंह सेंगर को श्रीलंका में आयोजित ‘एशियाज आइकॉन अवॉर्ड–2026’ से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें कोलंबो स्थित प्रधानमंत्री आवास में आयोजित समारोह में श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति मैत्रीपाला यापा सिरिसेना द्वारा प्रदान किया गया।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डॉ. अंजना सिंह ने कहा कि यह सम्मान जनपदवासियों को समर्पित है। क्षेत्र के लिए कुछ सार्थक व बड़ा करने की उनकी अभिलाषा सदैव बनी रहेगी। उल्लेखनीय है कि डॉ. अंजना सिंह सेंगर के पति आईएएस चंद्रभूषण सिंह वर्तमान में सचिव,माध्यमिक शिक्षा के पद पर कार्यरत हैं।

यह भी पढ़ें -  चीन से बढ़ते खतरे को लेकर अमेरिका और जापान में बड़ा सैन्य समझौता

डॉ.अंजना को इस अंतरराष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किए जाने पर जनपद के वरिष्ठ गजलकार राजमूर्ति सिंह ‘सौरभ’, गीतकार सुनील प्रभाकर,निर्झर प्रतापगढ़ी, अशोक सिंह,प्रेमशंकर पांडेय, राज नारायण शुक्ल राजन, अनूप अनुपम,रंजन सिंह, समीना अख्तर,उमा सिंह, अंकिता सिंह,विनय सिंह, फौजदार सिंह सहित अनेक साहित्यकारों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here