Home अपराध ईडी की बड़ी कार्रवाई : यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी से जुड़े 9 स्थानों...

ईडी की बड़ी कार्रवाई : यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी से जुड़े 9 स्थानों पर छापेमारी

0
143

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने कहा है कि कोलकाता स्थित उसके क्षेत्रीय कार्यालय ने धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी और अन्य से जुड़े अलग-अलग ठिकानों से कई आपत्तिदनक दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और दो महंगी कारें जब्त की हैं।

अपराध की कमाई को ठिकाने लगाने से जुड़े मामलों की जांच करने वाली इस एजेंसी ने सोमवार को बताया कि 31 दिसंबर 2025 और पहली जनवरी 2026 को द्विवेदी के आवास और दिल्ली, मुंबई, सूरत, लखनऊ और वाराणसी में नौ जगह उसके ठिकानों की तलाशी ली गयी।

यह भी पढ़ें -  कर्मचारी चयन आयोग : एसएससी की जेई भर्ती परीक्षा 14 नवंबर से, यूपी और बिहार में 14 शहरों में होगी परीक्षा

तलाशी के दौरान, कई आपत्तिजनक दस्तावेज़, डिजिटल डिवाइस और दो महंगी कारें जब्त की गयी हैँ। इनमें एक लैंड रोवर डिफेंडर और दूसरी बीएमडब्ल्यू जेड4 कार है। एजेंसी इस यूट्यूबर के खिलाफ अवैध ऑनलाइन जुआ आदि की कमाई के मामले की जांच कर रही है। एजेंसी ने धन शोधन (निरोधक) अधिनियम 2002 के तहत उसके खिलाफ यह तलाशी अभियान चलाया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here