हर दिन सोशल मीडिया पर लोग सुबह से लेकर शाम तक कुछ न कुछ पोस्ट ही करते ही रहते हैं। कोई मजाकिया वीडियो और फोटो पोस्ट करता है तो कोई गजब के जुगाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करता है। कोई अनोखी तस्वीर को क्लिक करके पोस्ट कर देता है तो कोई कुछ और पोस्ट करता है। आप भी सोशल मीडिया पर इन तमाम तरह के पोस्ट को तो देखते ही होंगे। इन्हीं सब में से कुछ पोस्ट जो बहुत अलग होते हैं या फिर लोगों को पसंद आते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उसमें क्या नजर आया।
इतनी सही लेंडीग तो अमेरीका की फ्लाईट भी नही कर सकती, ऐसे पायलेट भारत में है! pic.twitter.com/DUwxrUQmv3
— Prof. Sarita Sidh (@profsaritasidh) March 23, 2025
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक आदमी साइकिल चलाते हुए सड़क पर जा रहा है। साइकिल पर पीछे उस आदमी की पत्नी बैठी हुई है और कंधे पर उसने अपने बेटे को बैठाया हुआ है। सड़क पर आगे कुछ दूर एक बस खड़ी नजर आती है। वह आदमी साइकिल को चलाते हुए सीधे उस बस के पास जाकर उसके दरवाजे के सामने ही रुकता है और बेटे को और अपनी पत्नी को सीधे बस के अंदर उतारता है। मतलब उन्हें सड़क पर भी नहीं उतरना पड़ा और ऐसी गजब की लैंडिंग के कारण ही वीडियो वायरल हो रहा है।
इतनी सही लेंडीग तो अमेरीका की फ्लाईट भी नही कर सकती, ऐसे पायलेट भारत में है! pic.twitter.com/DUwxrUQmv3
— Prof. Sarita Sidh (@profsaritasidh) March 23, 2025
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @profsaritasidh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘इतनी सही लैंडिंग तो अमेरिका के फ्लाइट भी कर सकती, ऐसे पायलट भारत में हैं।’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इस लिए मैं कहता हूं इंडिया के लोगों में टैलेंट कूट-कूट कर भरा है। दूसरे यूजर ने लिखा- सही कहा, भारत के पायलेट्स का जवाब नहीं। तीसरे यूजर ने लिखा- यह भारत है, यहां टैलेंट भरा हुआ है, कूट-कूट कर।










