Home Trending PM मोदी के पहुंचने से पहले इजरायल में उतरे अमेरिका के F-22...

PM मोदी के पहुंचने से पहले इजरायल में उतरे अमेरिका के F-22 Raptor

0
72

तेल-अवीव : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तेल-अवीव पहुंचने से पहले अमेरिका ने इजरायल में पहली बार अपना एफ-22 फाइटर जेट उतार दिया है। इससे ईरान पर हमले की आशंका और अधिक बढ़ गई है। ऐसा माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा पूरी होने तक ईरान पर हमले को अमेरिका ने होल्ड कर दिया है। पीएम मोदी की भारत वापसी के बाद ईरान पर हमला किसी भी वक्त हो सकता है।

अमेरिका का यूएसएस गेराल्ड आर फोर्ड भी इजरायल के करीब पहुंच चुका है। यह दुनिया का सबसे बड़ा और खतरनाक न्यूक्लियर एयरक्राफ्ट कैरियर है। फिलहाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल के 2 दिवसीय दौरे पर हैं। वह आज दोपहर तक इजरायल पहुंच जाएंगे। इसके बाद कई कार्यक्रमों समेत द्विपक्षीय वार्ताओं में हिस्सा लेंगे। इस दौरान भारत और इजरायल में महत्वपूर्ण रक्षा सौदों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। पीएम मोदी बृहस्पतिवार को भारत के लिए रवाना हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें -  हिमंत सरमा को खालिस्तान समर्थक संगठन से धमकी मिलने के बाद असम पुलिस अलर्ट पर है

अमेरिका की तैयारियों को देखकर लग रहा है कि बृहस्पतिवार को पीएम मोदी के भारत वापस आते ही अमेरिका ईरान पर बड़ा हमला कर सकता है। अमेरिका के पचासों फाइटर जेट और हजारों सैनिकों ने ईरान को चारों ओर से घेर रखा है। इसमें यूएसएस गेराल्ड आर फोर्ड जैसे दुनिया का सबसे घातक न्यूक्लियर एयरक्राफ्ट कैरियर भी शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here