Home उत्तर प्रदेश ईवीएम से राजा नहीं जनसेवक पैदा होता है, मतदान करने के बाद...

ईवीएम से राजा नहीं जनसेवक पैदा होता है, मतदान करने के बाद बोले राजा भैया

0
145

जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के प्रमुख और कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने प्रतापगढ़ के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। मतदान के बाद राजा भैया ने अपना दल (एस) की नेता अनुप्रिया पटेल के बयान पर नाराजगी जताई।

राजा भैया ने कहा, जनसेवक की आयु 5 साल ही होती है। 5 साल बाद जनता फिर से तय करती है। ईवीएम से राजा नहीं जनसेवक पैदा होता है। वहीं राजा भैया ने विनोद सोनकर के खिलाफ खुलकर बोलते हुए कहा कि सिटिंग सांसद के लिए एंटी इनकबेंसी है। बीजेपी सांसद के लिए भारी नाराजगी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here