Home उत्तर प्रदेश Farrukhabad: खेल-खेल में मासूम ने चबाया सांप का बच्चा, परिजनों ने देखा...

Farrukhabad: खेल-खेल में मासूम ने चबाया सांप का बच्चा, परिजनों ने देखा तो उड़ गए होश

0
111

[ad_1]

Farrukhabad: Innocent child chewed snake while playing

मासूम ने चबाया सांप का बच्चा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में घर में पुरानी दीवार के किनारे खेल रहे मासूम ने सांप के बच्चे को मुंह से चबा लिया। गले से उतरने से पहले ही पहुंची दादी ने मुंह देखा, तो होश उड़ गए। मर चुके सांप के बच्चे को पॉलिथीन में बंद करके बच्चे को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ देर इलाज के बाद परिजन बच्चे को घर ले गए।

मोहम्मदाबाद थाने के गांव मदनापुर निवासी दिनेश कुमार का साढ़े तीन साल का पुत्र अच्छे सुबह करीब साढ़े आठ बजे घर में खेल रहा था। आंगन में एक दीवार पर प्लास्टर नहीं है। उसी के किनारे निकले एक सांप के बच्चे को पकड़कर मासूम ने अपने मुंह में रख लिया। उसने दांतों से उसे खूब चबाया। कुछ देर बाद ही उसकी दादी सुनीता पहुंची। मुंह चलाता देख उन्होंने मुंह में उंगली डालकर निकाला, तो सांप का बच्चा देख होश उड़ गए।

यह भी पढ़ें -  Karwa Chauth 2022: 13 अक्तूबर को 8 बजे होगा चंद्रोदय, राशि के अनुसार इस रंग के वस्त्र धारण करने से होगा लाभ

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here