Home अपराध वैशाली एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में लगी आग, 19 यात्री घायल, दूसरा...

वैशाली एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में लगी आग, 19 यात्री घायल, दूसरा बड़ा रेल हादसा

0
146

इटावा में वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में आग लग गई है। ट्रेन नंबर 12554 दिल्ली से सहरसा जा रही थी। इस बीच फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके के मैनपुरी आउटर फाटक के पास ट्रेन के कोच में अचानक आग लग गई। हादसे में 19 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 11 यात्रियों को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी भेजा गया है। वहीं, आठ यात्रियों को मुख्यालय के डॉ.भीमराव अंबेडकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

हादसे के शिकार अधिकाधिक रेल यात्री छठ पूजा में शामिल होने जा रहे थे। ग्रामीण इलाके के एसपी सत्यपाल सिंह ने बताया कि आग एस-6 कोच में लगी थी। जैसे ही सूचना मिली रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। इस हादसे में किसी जनहानि की खबर नहीं है और न ही किसी को नुकसान पहुंचा है। गाड़ी 30-35 मिनट के लिए रोकी गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here