Home उत्तर प्रदेश Firozabad: टूंडला में रेस्टोरेंट के बाहर प्रेमिका ने की पिटाई, प्रेमी मनाता...

Firozabad: टूंडला में रेस्टोरेंट के बाहर प्रेमिका ने की पिटाई, प्रेमी मनाता रहा, इस बात को लेकर हुई तकरार

0
107

[ad_1]

ख़बर सुनें

फिरोजाबाद के टूंडला में आगरा से आए प्रेमी को प्रेमिका ने तड़ातड़ थप्पड़ जड़ दिए। पिटाई के बाद भी प्रेमी सफाई देते हुए प्रेमिका को मनाने का प्रयास करता रहा। इस बीच प्रेमिका की छोटी बहन युवक को बचाने का प्रयास करती रही। घटना के पीछे प्रेमी के पास प्रेमिका के आपत्तिजनक फोटो होने की बात सामने आई है। घटनाक्रम शनिवार दोपहर तीन बजे का है।
 
आगरा का एक युवक स्कूटी से सुभाष चौराहे स्थित एक रेस्टोरेंट में प्रेमिका से मिलने पहुंचा। रेस्टोरेंट के बाहर युवक-युवती खड़े होकर बातचीत करने लगे। बातों ही बातों में दोनों के बीच तकरार होने लगी। इसी बीच प्रेमी को प्रेमिका ने कई तमाचे जड़ दिए। युवक को पिटता देख वहां लोगों की भीड़ लग गई। 

एक घंटे तक हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

यह देख युवती के साथ आई उसकी छोटी बहन ने युवक को बचाते हुए मामला शांत करने का प्रयास किया। तब वे रेस्टोरेंट के अंदर चले गए। रेस्टोरेंट में करीब एक घंटे तक प्रेमी प्रेमिका को समझाने का प्रयास करता रहा। एक घंटे बाद युवक चुपचाप वहां से चला गया। इसके बाद युवती भी बहन के साथ वहां से चली गई। थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि इस तरह का मामला संज्ञान में नहीं आया है। 

आपत्तिजनक तस्वीरें होने की चर्चा 

प्रेमी-प्रेमिका के बीच सरेराह हुई मारपीट व झड़प कारण प्रेमिका की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें प्रेमी के मोबाइल में होने की बात सामने आई है। चर्चा है कि यह जानकारी होने पर प्रेमिका भड़क गई और वह प्रेमी से मोबाइल मांग कर फोटो डिलीट करने की बात कह रही थी। वहीं प्रेमी मोबाइल में ऐसी किसी भी फोटो के होने से इनकार कर रहा था। 

यह भी पढ़ें -  UP Nikay Chunav: 2024 पर अल्पसंख्यकों की नजर, अबकी सबसे सलामत अपना घर

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here