Home अपराध मथुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों ने किया सुसाइड, पति-पत्नी...

मथुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों ने किया सुसाइड, पति-पत्नी और 3 बच्चों ने जहर खाकर दी जान

0
67

यूपी के मथुरा में एक परिवार के 5 सदस्यों की दर्दनाक मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। जिले के महावन थाना इलाके के खप्परपुर गांव में पति पत्नी और 3 बच्चों ने जहर खाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सभी ने सोमवार रात दूध में जहर मिलाकर पीया। घटना का पता उस वक्त चला, जब परिवार के लोग सुबह देर तक नहीं उठे। इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। मौत के सटीक कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी। मामला महावन थाना क्षेत्र के खप्परपुर गांव का है।

यह भी पढ़ें -  केरल विधानसभा में भद्दा दृश्य: स्पीकर के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान विधायक, मार्शल घायल

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल जहर खाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here