Home अपराध ट्रेन से कटकर पांच लोगों की मौत, काल बनकर दौड़ी कालका मेल

ट्रेन से कटकर पांच लोगों की मौत, काल बनकर दौड़ी कालका मेल

0
91

प्रयागराज : प्रयागराज स्थित यमुना नगर के करछना में बुधवार शाम पचदेवरा ओवरब्रिज के पास ट्रेन से कटकर पांच लोगों की मौत हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जीआरपी के पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने बताया कि आज शाम कालका एक्सप्रेस से कटकर एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी जिसकी वजह से ट्रेन रुक गई थी।

इस ट्रेन के यात्री उत्सुकतावश नीचे उतर आए। उन्होंने कहा, ”तभी दूसरे ट्रैक पर पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ट्रेन आ गई जिसकी चपेट में आने से चार लोगों की मृत्यु हो गई। अभी तक तीन व्यक्तियों की पहचान हुई।” सहायक पुलिस आयुक्त (करछना) सुनील कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान बिहार के सिवान निवासी बलिराम (36), उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के निवासी सुनील कुमार (24) और फिरोजाबाद के निवासी आकाश (17) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि अन्य दो मृतकों की पहचान की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर में रखवा दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here