Home अपराध मकान दिलाने के नाम पर पूर्व विधायक अनिल पाण्डेय से 57 लाख...

मकान दिलाने के नाम पर पूर्व विधायक अनिल पाण्डेय से 57 लाख की ठगी

0
58

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के पूर्व विधायक व सपा नेता अनिल कुमार पाण्डेय के साथ लखनऊ में मकान दिलाने के नाम पर 57 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सावंत ने बताया कि लक्ष्मणपुर निवासी अनिल कुमार पाण्डेय ने शिकायत में कहा है कि उनके गांव के वरुण कुमार मिश्र ने उनकी मुलाकात लखनऊ निवासी अरविंद कुमार मिश्र से कराई, जो मकानों की खरीद-बिक्री का कार्य करता है।

आरोप है कि अरविंद कुमार मिश्र ने उन्हें सीतापुर रोड स्थित आलोक नगर में एक मकान दिखाया और 60 लाख रुपये में सौदा तय हुआ, जिसमें 57 लाख रुपये अग्रिम तथा तीन लाख रुपये रजिस्ट्री के समय देने की बात हुई। सितंबर 2022 से मार्च 2023 के बीच पाण्डेय ने आरोपी और उसकी कंपनी के खाते में 57 लाख रुपये जमा कर दिए।

यह भी पढ़ें -  Agra News: अवैध खनन और भंडारण के मामले दो थानों में 17 मुकदमे दर्ज, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

शिकायत के अनुसार, भुगतान के बाद जब भी रजिस्ट्री की बात की गई, आरोपी टालमटोल करता रहा। बाद में मौके पर जाकर पता चला कि मकान किसी अन्य व्यक्ति का है। धोखाधड़ी का एहसास होने पर संपर्क करने पर आरोपी ने रकम लौटाने का आश्वासन दिया और करीब 27 लाख रुपये वापस कर दिए, जबकि शेष राशि अभी बकाया है। पुलिस ने इस संबंध में नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here