पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज परिवार समेत श्री रामलला का दर्शन-पूजन किया। वे कुबेर टीला भी गये। पक्षीराज जटायु की विशाल प्रतिमा को श्रद्धापूर्वक निहारा और नतमस्तक हुए। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कल दोपहर बाद ही परिवारजनों के साथ रामनगरी पहुंच गए थे।


जैन मंदिर में अल्प विश्राम के बाद वे सरयू आरती में सम्मिलित हुए। आज सुबह वे श्रीराम लला के दर्शन को पहुंचे। उनकी अगवानी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चम्पत राय ने की।










