Home अपराध ट्रेलर से भिड़ंत के बाद चार युवकों की कार में जिंदा जलकर...

ट्रेलर से भिड़ंत के बाद चार युवकों की कार में जिंदा जलकर हुई मौत

0
152

राजस्थान के बाड़मेर में स्थित सिणधरी थाना क्षेत्र के सड़ा गांव के पास मेघा हाइवे पर ट्रेलर और स्कॉर्पियो में जोरदार भिड़ंत हुई। देर रात हुए इस हादसे में कार में मौजूद चार युवकों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और स्कॉर्पियो में सवार चार लोग जिंदा जल गए। घटना की सूचना मिलते ही सिणधरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया। हादसे में घायल व्यक्ति को गंभीर हालत में जोधपुर रेफर किया गया है।

मेघा हाइवे पर हुए इस हादसे में दिवंगत युवकों की पहचान गुड़ामालानी थाना क्षेत्र के डाबड़ गांव निवासी मोहन सिंह, शंभू सिंह, पांचा राम देवासी और प्रकाश मेघवाल के रूप में हुई है। हालांकि कार में शव इतनी बुरी तरह जल चुके हैं कि पहचान मुश्किल हो रही है। ऐसे में जिला अस्पताल बालोतरा की मोर्चरी में चारों शवों के DNA सैंपल लिए जा रहे हैं। इस दर्दनाक हादसे से दीपावली से पहले पूरे क्षेत्र में शोक और गम का माहौल है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें -  भीमा कोरेगांव मामला: आनंद तेलतुंबडे की जमानत के खिलाफ एनआईए की याचिका पर 25 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

हाल ही में राजस्थान के जैसलमेर-जोधपुर मार्ग पर निजी बस में आग लगने से 21 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई थी। बताया गया था कि, बस में कुल 57 यात्री सवार थे। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। बताया गया कि, आग इतनी भयंकर थी कि कई शव पूरी तरह से जल चुके थे, जिनकी पहचान करना मुश्किल हो गया था। उस भीषण घटना के बाद बाड़मेर में हुआ हादसा दूसरी सबसे बड़ी घटना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here