Home उत्तर प्रदेश गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 942 पुलिस कर्मी वीरता और सेवा...

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 942 पुलिस कर्मी वीरता और सेवा पदकों से होंगे सम्मानित

0
117

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस, अग्निशमन, होम गार्ड और सिविल डिफेंस के 942 कर्मियों को वीरता और सेवा पदकों से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। गृह मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि इनमें वीरता के लिए 95 पदक भी शामिल हैं। वीरता पदक पाने वालों में से 78 पुलिस सेवा के और 17 अग्नि शमन सेवा के हैं।

यह भी पढ़ें -  अंदर फंसे 25 लोग! जामनगर में होटल में लगी आग, बुझाने का काम जारी

पदकों से सम्मानित किये जाने वाले कर्मियों में विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति के पदक पाने वाले 101 कर्मी भी शामिल हैं। इनमें से 85 पुलिस सेवा, अग्नि शमन सेवा के 5 , सिविल डिफेंस और होम गार्ड के 7 और सुधारात्मक सेवा के 4 कर्मी शामिल हैं। इसके अलावा इनमें उल्लेखनीय सेवा के लिए 746 पदक दिये जाने का निर्णय लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here