Home अपराध ट्रैक्टर और ऑटोरिक्शा की टक्कर में दो लोगों की मौत, तीन घायल

ट्रैक्टर और ऑटोरिक्शा की टक्कर में दो लोगों की मौत, तीन घायल

0
147

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में एक ट्रैक्टर और ऑटोरिक्शा की टक्कर में दो महिलाओं की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह हादसा शुक्रवार रात पिनाहट थाना क्षेत्र में हुआ, जब एक ट्रैक्टर और ऑटोरिक्शा की टक्कर हो गई। उसने बताया कि तिपहिया वाहन पर सवार सभी छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें -  विधायक की कार जाम में फंसी: आगबबूला गनर ट्रैफिककर्मी से कहा- दो मिनट में सारी हेकड़ी निकाल देंगे, गिरा-गिराकर पीटा जाएगा

पुलिस ने बताया कि ये सभी भूतेश्वर से लौट रहे थे। पिनाहट थाने के प्रभारी (एसएचओ) ब्रह्मपाल ने बताया कि घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां बैकुंठी देवी (35) और गंगा देवी (30) ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here