Home उत्तर प्रदेश Ghaziabad Pitbull Attacked: डीएलएफ में घर के बाहर खेल रहे बच्चे पर...

Ghaziabad Pitbull Attacked: डीएलएफ में घर के बाहर खेल रहे बच्चे पर पिटबुल ने किया हमला, कमर-हाथ और पैर पर काटा

0
111

[ad_1]

गाजियाबाद में पिटबुल ने बच्चे को काटा

गाजियाबाद में पिटबुल ने बच्चे को काटा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के साहिबाबाद के डीएलएफ के ए-ब्लॉक में शुक्रवार दोपहर घर के बाहर खेल रहे नौ साल के निरीक्ष को पड़ोसी के पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने हाथ, पैर, कमर पर काट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। 

छात्र लहूलुहान हालत में किसी तरह कुत्ते के चंगुल से छूटा और रोता हुआ घर में घुस गया। छात्र के पिता ने पड़ोसी से विरोध जताया तो उनसे अभद्रता की। सूचना पर पहुंची शालीमार गार्डन थाने की पुलिस ने घायल छात्र को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। 

यह भी पढ़ें -  Ayushman Golden Card: 50 हजार लोगों को अभी तक नहीं मिला आयुष्मान कार्ड, CMO ऑफिस से मिला ये जवाब

मामले में छात्र के पिता अजय गर्ग ने पड़ोसी पर साहिबाबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। डीएलएफ कॉलोनी में पतंजलि स्टोर चलाने वाले अजय गर्ग का नौ साल का बेटा निरीक्ष दिल्ली के स्कूल में चौथी कक्षा का छात्र है।

शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे वह पड़ोस के बच्चे के साथ घर के बाहर खेल रहा था। आरोप है कि पड़ोसी का कुत्ता पिटबुल भी घर के बाहर खुला घूम रहा था। जैसे ही बच्चों ने खेलते हुए घर से आगे कदम बढ़ाया तो पिटबुल ने निरीक्ष पर हमला कर दिया। 

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here