Home अपराध जंगली सियार के हमले से आधा दर्जन किसान घायल

जंगली सियार के हमले से आधा दर्जन किसान घायल

0
134

 उन्नाव, 16 जून। फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र में फसलों की रखवाली कर रहे आधा दर्जन से अधिक किसानों को जंगली सियार ने हमला कर घायल कर दिया। कई किसानों ने अस्पताल पहुंच कर वैक्सीन लगवाई है। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत है।

बता दें कि थानाक्षेत्र के गांव मक्का खेड़ा में देर रात खेतों में फसल की रखवाली कर रहे आधा दर्जन से अधिक किसानों को जंगली सियार ने हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद कई किसानों ने निजी अस्पतालों में इलाज कराया। वहीं कई किसानों ने सीएचसी पहुंचकर इलाज कराया और वैक्सीन लगवाई।

यह भी पढ़ें -  अब सामने आ रहा सच: सुसाइड नोट लिखकर लापता किशोरी लखनऊ में मिली, कराया जा रहा था घरेलू काम, एक गिरफ्तार

सियार के हमले से घायल हुए किसानों में अवधेश पुत्र विश्वनाथ, आशीष पुत्र रामबाबू, नन्हेलाल पुत्र जशोदानन्दन, रजेपाल, राजकुमार, जय कुमार, जगजीवन लाल, राम व रहीश शामिल रहे। ग्रामीणों ने सियार को पकड़वाने की अपील उच्चाधिकारियों से की है। वहीं एक ही दिन में इतने लोगों को सियार द्वारा काट कर घायल करने की घटना से ग्रामीणों में भय व्याप्त है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here