Home अपराध हरदोई: पत्नी गई मायके तो पति ने रचा ली दूसरी शादी, पीड़िता...

हरदोई: पत्नी गई मायके तो पति ने रचा ली दूसरी शादी, पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज

0
118

हरदोई। शादी के बाद से दहेज़ के नाम पर पति के अलावा सास-ससुर और ननद के उत्पीड़न से ऊब कर पत्नी अपने मायके चली गई, उसके जाने के बाद पति ने गुपचुप तरीके से दूसरी शादी कर ली। पुलिस ने दी गई तहरीर के मुताबिक पति, सास-ससुर और ननद के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

उन्नाव ज़िले के शीशी हसनगंज थाना औरास की जानबीबी पत्नी अली शेर ने महिला थाने में दी तहरीर में कहा कि करीब 9 साल पहले उसने अपनी पुत्री साबिया की शादी कोतवाली शहर के मुन्ने मियां चौराहा मोमिनाबाद निवासी महफूज़ पुत्र मंसूर के साथ की थी।

शादी के बाद से पति महफूज़,सास मोमिना,ससुर मंसूर और ननद शबीना दहेज के नाम पर उसका उत्पीड़न करने लगी। भूखा रखते हुए रोज़-रोज़ पिटाई करने से साबिया इतना ऊब गई कि वह अपनी जान बचाने के लिए किसी तरह मायके चली गई। चार सालों से वह अपनी बच्ची के साथ वहीं रह रही है।

यह भी पढ़ें -  Aligarh News: बिल संशोधन और ट्रांसफार्मर बदलने के आश्वसन पर माने किसान, धरना समाप्त

साबिया के मायके में रहते हुए महफूज़ ने गुपचुप तरीके से दूसरी शादी भी कर ली। महिला थाने में पति महफूज़,सास मोमिना,ससुर मंसूर और ननद शबीना के खिलाफ धारा 498-ए/323/494 व दहेज़ एक्ट की धारा 3/4 के तहत केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

शराबी साथियों का रहता था साथ

साबिया का पति महफूज़ शराब का नशा करता था और अपने शराबी साथियों को पत्नी के सामने घर के अंदर बुलाता था। जानबीबी ने दी तहरीर में कहा है कि उसका दामाद अपने शराबी साथियों के रहते हुए और भी तमाम तरह की हरकतें करने लगा था,जिससे उसकी पुत्री को काफी बेइज़्ज़ती बर्दाश्त करनी पड़ती थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here