Home उत्तर प्रदेश Hathras News: तेज हवाओं और आंधी से गिरे पेड़, दो लोग घायल

Hathras News: तेज हवाओं और आंधी से गिरे पेड़, दो लोग घायल

0
87

[ad_1]

Trees fallen by strong winds

पेड़ गिरा प्रतीकात्मक
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के मथुरा-बरेली राजमार्ग पर बुधवार की रात तेज हवाओं व आंधी से पेड़ टूटकर गिरने से यातायात बाधित हो गया, जिससे मार्ग पर वाहनों की कतारें लग गईं। करीब एक घंटे बाद पुलिस ने जेसीबी की सहायता से पेड़ों को सड़क से हटवाया। तब कहीं जाकर यातायात सुचारू हो पाया। पेड़ गिरने से अलग-अलग स्थानों पर दो लोग घायल हो गए।

बुधवार की रात बारिश व तेज हवाओं के साथ आंधी चलने लगी। इससे हाथरस जंक्शन क्षेत्र में 10 से अधिक पेड़ टूट गए। पेड़ टूटकर मथुरा-बरेली मार्ग पर गिर गए। इससे हाथरस जंक्शन के निकट इस मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। मार्ग पर वाहनों की कतारें लग गईं। वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब एक घंटे बाद पुलिस ने जेसीबी की सहायता से टूटे हुए पेड़ों को रोड से हटवाया। तब कहीं जाकर यातायात सुचारू हो सका। 

यह भी पढ़ें -  Hathras News: हाथरस में मिलीं तीन महिलाएं कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

पेड़ गिरने से हाथरस जंक्शन में एक स्कूटी सवार व रामपुर में एक ट्रैक्टर सवार घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। थाना हाथरस जंक्शन प्रभारी गिरीशचंद्र गौतम का कहना है कि तेज हवाओं व आंधी से पेड़ गिरने से मथुरा बरेली राजमार्ग जाम हो गया था। लगभग एक घंटे बाद जेसीबी की सहायता से टूटे हुए पेड़ों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया गया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here