Home उत्तर प्रदेश Hathras News: निकाय चुनाव में आएंगे स्टार प्रचारक, भाजपा में ऑन डिमांड...

Hathras News: निकाय चुनाव में आएंगे स्टार प्रचारक, भाजपा में ऑन डिमांड तय होंगे प्रचारक, ये आएंगे नेताजी

0
68

[ad_1]

Star campaigners come in civic elections on demand campaigners decided in BJP

निकाय चुनाव
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशियों का चुनावी प्रचार जोर-शोर से चल रहा है। चुनाव प्रचार में भाजपा सहित अन्य दलों के स्टार प्रचारकों के आने की संभावना  है। इसके लिए भी रूपरेखा बनाई जा रही है। हालांकि अभी किसी बड़े नेता का कार्यक्रम तय नहीं हुआ है। 

नगर निकाय चुनाव प्रचार जोर-शोर से शुरू हो गया है। हाथरस जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी आदि स्टार प्रचारकों के आने की संभावना है। भाजपा ने अपने नगर पालिका व नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों से यह पूछा है कि उनके यहां किस नेता की डिमांड ज्यादा है। उसी आधार पर स्टार प्रचारकों के दौरे यहां लगवाए जाएं। 

अब नगर निकाय चुनाव के प्रत्याशी जिस स्टार प्रचारक की डिमांड करेंगे। पार्टी उस बारे में आलाकमान को अवगत कराएगी और फिर उसी आधार पर यह स्टार प्रचारक यहां प्रचार के लिए आएंगे। वैसे माना जा रहा है कि हाथरस बड़ी नगर पालिका है। ऐसे में यह सीएम योगी आदित्यनाथ प्रचार के लिए आ सकते  हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य का कहना है कि अभी प्रत्याशियों से इस बारे में यह जानकारी मांगी गई है कि वह किस वरिष्ठ नेता को अपने क्षेत्र में बुलाना चाहते हैं। उसी आधार पर आलाकमान को अवगत कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  ननद की बहन से लड़की को इश्क: लिव इन में रहने के लिए कोतवाली पहुंचीं दो युवतियां, पहनावा देख पुलिस भी हैरत में

इधर, सपा के स्थानीय नेताओं द्वारा चुनाव में अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए पूर्व सीएम अखिलेश यादव, डिंपल यादव, शिवपाल सिंह यादव को बुलाने की कोशिश की जा रही है। बसपा भी अपने पदाधिकारियों को चुनाव प्रचार में बुलाने की तैयारी कर रही है। बसपा जिलाध्यक्ष केसी निराला का कहना है कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मुनकाद अली, प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल जैसे वरिष्ठ नेता यहां चुनाव प्रचार करने के लिए आएंगे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here