Home उत्तर प्रदेश Hathras News: लाठी-डंडों से पीटकर कर युवक की हत्या, चारपाई पर पड़ा...

Hathras News: लाठी-डंडों से पीटकर कर युवक की हत्या, चारपाई पर पड़ा मिला रक्तरंजित शव

0
56

[ad_1]

Youth beaten to death with sticks

पीटकर हत्या प्रतीकात्मक
– फोटो : social media

विस्तार

हाथरस में कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव रोहई के मजरा नगला रठिया में युवक रामबहादुर (35) की लाठी-डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। युवक का शव सोमवार रात करीब 12 बजे गांव की ही एक महिला के घर छत पर चारपाई पर पड़ा मिला। मृतक के भाई राजेंद्र ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।            

रामबहादुर थाना चंदपा क्षेत्र के गांव रोहई निवासी राजपाल का पुत्र था। रोहई के मजरा नगला रठिया  में उसका रक्तरंजित शव एक महिला के घर की छत पर चरपाई पर पडा मिला। सूचना पर पहुंची युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई राजेंद्र ने बताया कि राम बहादुर ने पांच-छह साल  पहले महिला के साथ कोर्ट मैरिज की थी। इस कारण अक्सर उसके घर आता-जाता रहता था। 

यह भी पढ़ें -  अभियोजन भी कसेगा शिकंजा उमेश पाल हत्याकांड के बाद अभियोजन निदेशालय ने अतीक, उसके परिजनों और गैंग के सदस्यों के खिलाफ दर्ज मुकदमों और उनमें अब तक हुई कार्यवाही की फेहरिस्त बनानी शुरू कर दी है। बताते चलें कि अतीक और उसके परिजनों के खिलाफ 165 मुकदमे द

19 जून को समय करीब 10 बजे वह शराब पीकर महिला के घर गया था। इस घटना की सूचना महिला की बेटी और बेटे ने घर पर आकर दी। जिसपर रामबहादुर का भाई और परिवार के लोग महिला के घर पहुंचे। कोतवाली प्रभारी रितेश कुमार का कहना है कि युवक का शव लहूलुहान हालत में नगला रठिया में छत पर मिला है। घटना की मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकद्दमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here