Home Technology उत्तर भारत में होगी झमाझम बारिश, केरल और राजस्थान में ऑरेंज अलर्ट

उत्तर भारत में होगी झमाझम बारिश, केरल और राजस्थान में ऑरेंज अलर्ट

0
17

दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे दो दिन पहले हल्की से मध्यम बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई थी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले दो दिन बारिश और आंधी-तूफान की संभावना को देखते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। शहर के प्रमुख मौसम निगरानी केंद्र सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इससे पहले के दिन की तुलना में 3.1 डिग्री अधिक है और सामान्य तापमान से 1.2 डिग्री अधिक है। अन्य मौसम स्टेशन ने भी न्यूनतम तापमान में इसी तरह की वृद्धि दर्ज की।

पालम में न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शुक्रवार की तुलना में 2.3 डिग्री अधिक है; लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले की तुलना में तीन डिग्री अधिक है; रिज में 3.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई और आयानगर में 4.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। रिज और आयानगर में न्यूनतम तापमान क्रमशः 23.7 डिग्री सेल्सियस और 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें -  'भ्रष्टाचार मुक्त एमसीडी सरकार' बनाने के लिए वोट करें: दिल्ली में निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू होते ही अरविंद केजरीवाल

आईएमडी के अनुसार, शनिवार को अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस बीच, मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, “विवार को गरज, बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है।।” उन्होंने बताया कि सोमवार को भी ऐसी ही स्थिति बनी रहने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here