Home अंतरराष्ट्रीय बांग्लादेश में हिंदुओं को बनाया जा रहा निशाना, इस्कॉन मंदिर फूंका

बांग्लादेश में हिंदुओं को बनाया जा रहा निशाना, इस्कॉन मंदिर फूंका

0
326

ढाका। बांग्लादेश में तनावपूर्ण स्थिति और प्रधानमंत्री आवास पर प्रदर्शनकारियों के घुसने के बाद प्रधानमंत्री शेख हसीना देश छोड़ चुकी हैं। हालात इतने बिगड़ गए कि अब प्रदर्शनकारियों द्वारा ढाका में हिंदुओं को निशाना बनाया जाने लगा है। इतना ही नहीं वहां हिंदुओं की दुकानों में लूटपाट की गई है और साथ ही कई लोगों के घर भी जला दिए गए हैं। इस बीच बांग्लादेश के मेहरपुर इस्कॉन मंदिर की तस्वीरें सामने आई हैं। दंगाइयों ने तोड़फोड़ करने के बाद इस मंदिर को आग के हवाले कर दिया।

यह भी पढ़ें -  Gorakhpur News: 24 बदमाशों पर गैंगस्टर का केस दर्ज, पुलिस ने शुरू की तलाश

बांग्लादेशी मीडिया द डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक 27 जिलों में हिंदुओं के घरों और दुकानों को निशाना बनाया गया है। कीमती सामान को लूटा गया है। मंदिरों पर भी हमले किए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक लालमोनिरहाट सदर उपजिले में धार्मिक हिंदू कार्यों से जुड़े पूजा समिति के सचिव प्रदीप चंद्र रॉय के घर में तोड़फोड़ और लूटपाट की गई है। बांग्लादेश से कई ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जिसमें प्रदर्शनकारियों को हिंदुओं के घरों में आग लगाते देखा जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here