आज 29 मई, 2026 (अधिक) ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शुक्रवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज सुबह 09 बजकर 51 मिनट पर तक रहेगी , उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जायेगी। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 04 बजकर 36 मिनट तक परिघ योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 38 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा, उसके बाद विशाखा नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज दोपहर पहले 11 बजकर 14 मिनट पर बुध मिथुन राशि में गोचर करेगा।
मेष राशि
आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज किसी बड़े मामलों पर समझौता करने और सहयोग करने के लिए आप तैयार रहें। कामकाजी महिलाओं अपने कार्य योजनाओं का बढ़िया लाभ होगा। इस राशि के लोग आज अपने जीवनसाथी को लेकर कहीं धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। आज कई महत्वपूर्ण कामों में बदलाव भी होंगे ऐसे में किस्मत आपका साथ देगी। किसी भी क्षेत्र में निवेश करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लें। नवविवाहित लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है साथ में डिनर करने जाएंगे। हफ्ते भर की भागदौड़ से परे आपको अपने लिए समय जरूर निकलना चाहिए।
वृष राशि
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपकी गुम हुई पुरानी वस्तु आज वापस मिल जाएगी। कृषक वर्ग को किसी सरकारी योजना के अंतर्गत दोगुना धन लाभ होने की संभावना है इससे आपकी आर्थिक सामर्थ्य बेहतर। आज दूसरों की बातें भी संयम से समझने की कोशिश करें जिसके दूरगामी परिणाम होंगे। कार्यक्षेत्र समस्याओं को सुलझाने में आप सफल साबित होंगे। आज कानूनी मामलों में आपको जीत मिलेगी। लवमेट के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है।
मिथुन राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज प्रोजेक्ट में जीवन साथी का सहयोग आपको कामयाबी के नए आयाम देगा। ऑफिस के कामों में दूसरों की राय लेने से बचें, बेहतर यही होगा की खुद पर विश्वास रखें। आभूषणों के कारोबारियों को मार्केट में बढ़िया उछाल देखने को मिलेगा। आज पारिवारिक रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज के दिन आपको अलग-अलग रास्तों से फायदा मिलने की उम्मीद है। नौकरी कर रहे लोगों का जल्द ही स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। पिता जी की सेहत का खास ख्याल रखें।
कर्क राशि
आज के दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज पैसों के लेन-देन के मामले में किसी भी तरह का निर्णय लेने से पहले बड़े भाई की सलाह जरूर लें। विद्यार्थी अपने मन को एकाग्र करें और समय का दुरुपयोग करने से बचें। नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को अपने स्किल्स और इमप्रूवमेंट करें जल्द ही जॉब इंटरव्यू में जा सकते हैं सफलता अवश्य मिलेगी। व्यापार में आज रोज की अपेक्षा बढ़िया मुनाफा होगा। आज अपने खान पान पर विशेष ध्यान दीजिए।
सिंह राशि
आज का दिन लकी है। आज के दिन की शुरुआत खुशहाल रहने वाली है। जो कांच या किसी मेटल के व्यवसाय से जुड़े है उनके लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आज आपकी अधिक मेहनत और विनम्र व्यवहार के कारण आपको बढ़िया धनलाभ होगा। शत्रु पक्ष आज आपके प्रभाव से पस्त रहेंगे। इस राशि के लोगों को आज पारिवारिक सुख और शांति का लाभ होगा। साथ ही आपके रिश्ते में मधुरता आएगी। आपका ज्यादा समय आज घरवालों के साथ बीतेगा।
कन्या राशि
आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपका रुझान रचनात्मक कार्यों की तरफ ज्यादा रहेगा। नए कपड़े खरीदने के लिए आज का दिन शुभ है साथ ही घर की साज-सजावट के लिए घरेलू उपकरणों से जुड़ी खरीदारी करने के लिए भी आज का दिन शुभ है। आज आप किसी बर्थडे पार्टी में जा सकते है। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार है साथ में कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। आज सोच-समझकर ही किसी दूसरों की मदद करें। आज आपका स्वास्थ्य पहले से काफी अच्छा रहेगा।
तुला राशि
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज घर पर आपके बॉस डिनर पर आ सकते हैं। व्यापार में आपको लाभ मिलने के आसार नजर आ रहें हैं। आज आप मित्रों के साथ मिल कर कई मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेंगे इससे आपको बहुत खुशी मिलेगी। आज किसी तरह की आवाजाही में पैसे खर्च होने की संभावना है। आज आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आज आपका दांपत्य जीवन बहुत ही रोचक और सुखमय रहने वाला है। आज खुद को मेंटली और फिजिकली फिट महसूस करेंगे।
वृश्चिक राशि
आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज व्यापार में अच्छा धन लाभ होगा। अगर किसी नए व्यापार की शुरुआत करना चाह रहें है तो आज शुरुआत कर सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है, किसी सामाजिक समारोह में अपनी बात कहने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आप कहीं धार्मिक जगह पर जाने का मन बना सकते है। आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। नवविवाहित दंपति किसी पारिवारिक समारोह में जाएंगे। कार्यों में परिवार वालों का सहयोग मिलेगा।
धनु राशि
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक सुदृढ़ करें क्योंकि ये आपके लिए बहुत अधिक लाभदायक साबित होने वाले है। आज परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे और आपके आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। रात को बाहर दोस्तों के साथ डिनर करने जाएंगे। आज ऑफिस में सरलता से कार्य को पूरा करने की कोशिश करें, मेहनत के मुताबिक सफलता आपको हासिल होगी। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत होगा। दांपत्य जीवन बेहतरीन रहने वाला है। छात्रों को शिक्षकों से सहयोग मिलेगा।
मकर राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज मनोबल का स्तर अच्छा रहने के कारण आपके कार्य तीव्र गति से आगे बढ़ेंगे। आज बिजनेस में परिवर्तन के आसार दिख रहें हैं। घर में छोटे बच्चों की क्रिएटिविटी पहले से अच्छी बनेगी। आज अपनी कीमती वस्तु को संभालकर कर रखें। आज किसी व्यक्ति विशेष से आपको मदद मिल सकती है। इस राशि के लवमेट भविष्य की योजनाओं के बारे में विचार विमर्श कर सकते है साथ में अच्छा टाइम बिताएंगे। आप किसी से बात करते वक्त अपने आप को संयमित रखें।
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आपको अपने कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल होने वाली है क्योंकि किसी विदेशी कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता है जिसे ज्वॉइन करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज वाहन की पार्किंग सेफ जगह पर ही करें, वरना फाइन भरना पड़ सकता है। आज विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं, इसलिए जितना हो सके आप उनसे दूरियां बनाकर रहें। आज सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। बच्चों से दोस्ताना व्यवहार रखें क्योंकि जड़ अंकुश लगाना उनके मनोबल के लिए उचित नहीं होगा।
मीन राशि
आज का दिन आपके जीवन में नयी खुशियाँ लेकर आएगा। आपका रुझान अध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। माता-पिता के साथ कहीं मंदिर दर्शन के लिए भी जा सकते हैं। घर में करीबी मेहमान के आने से फॅमिली के साथ मूवी देखने का प्लान आज टल सकता है। घर में आज समय ज्यादा व्यतीत करेंगे। पैसों से जुड़ी समस्या आज खत्म हो जाएगी। व्यवसाय से धन का लाभ होगा। इस राशि के स्टूडेंट के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। किसी योजना को बनाने में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।











