आज 31 मई, 2026 (अधिक) ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और रविवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि आज दोपहर 2 बजकर 15 मिनट पर तक रहेगी। आज स्नान दान की पूर्णिमा है । आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 6 बजकर 19 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। साथ ही आज शाम 4 बजकर 12 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा।
मेष राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। इस राशि के डिप्लोमा कर रहे विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में मेहनत जारी रखें। आपके दांपत्य जीवन में जो सुख-सौहार्द की कमी थी, वह आज पूरी हो जाएगी। पारिवारिक खुशियों में बढ़ोतरी होगी। किसी खास कार्य की जानकारी आप किसी बड़े से लेंगे, जिससे उन्हें गर्व महसूस होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। धार्मिक कार्यों की ओर आपका झुकाव बढ़ेगा। फर्नीचर का कारोबार कर रहे लोगों को अधिक लाभ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
वृष राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलती रहेगी। आपको निरंतर मेहनत करने की आवश्यकता है। आपके कुछ दोस्त आपसे मिलने घर आ सकते हैं, जिससे आपको काफी अच्छा लगेगा। विद्यार्थी किसी प्रोजेक्ट में अपने सीनियर्स की मदद ले सकते हैं। आज अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने का प्रयास करें, इससे आपको मनचाहा लाभ होगा। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। साथ ही बच्चों के साथ थोड़ा समय बिताने का अवसर मिलेगा।
मिथुन राशि
आज आपका दिन जिम्मेदारियों से भरा रहने वाला है। राजकीय पक्ष से लोगों का सहयोग मिलेगा, साथ ही आगे बढ़ने का प्रोत्साहन भी प्राप्त होगा। ऑफिस में दोस्त आपके प्रोजेक्ट से काफी आश्चर्यचकित होंगे। बेटे की प्रगति से आपको काफी खुशी होगी। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। सबके साथ मिलकर पढ़ाई करने का मौका मिलेगा। रोज की अपेक्षा आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
कर्क राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। प्रॉपर्टी डीलर्स को आज कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है, जिससे भविष्य में अधिक लाभ होगा। घर का माहौल बदलने के लिए आप पार्टी कर सकते हैं, इससे घर में उत्सव जैसा वातावरण बनेगा। आपके दांपत्य जीवन में पहले से चली आ रही अनबन समाप्त होगी। एक-दूसरे को बेहतर समझने से रिश्ता और मजबूत बनेगा। घुटनों की समस्या से परेशान लोगों को राहत मिलेगी। परिवार की सुख-सुविधाओं हेतु आप वाहन या अन्य कोई वस्तु खरीद सकते हैं।
सिंह राशि
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आमदनी बढ़ने के साथ आपकी जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी। आपको रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और आप उनका भरपूर फायदा उठाएंगे। आपके रुके हुए कार्य किसी दोस्त की मदद से पूरे होंगे। कुल मिलाकर आज आपकी दिनचर्या बेहतरीन रहेगी। स्वास्थ्य चुस्त-दुरुस्त बना रहेगा। मन में कुछ नया करने की इच्छा जागृत होगी। घर में बड़ों की बातों को महत्व दें, इससे उन्हें अच्छा लगेगा। व्यापार में पहले से बेहतर परिवर्तन आएगा।
कन्या राशि
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। दोस्तों से अपने मन की बात कहेंगे, जिससे आपका मन हल्का होगा। बिना किसी अनुभवी व्यक्ति की राय लिए बिजनेस शुरू करना उचित नहीं होगा। घर-परिवार की बातों में आप व्यस्त रहेंगे। परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। ऑफिस में कुछ नए लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। जरूरत से ज्यादा किसी से बात करना उचित नहीं होगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्या से आज आपको आराम मिलेगा।
तुला राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। भाई-बहनों में आपसी मेलजोल बढ़ेगा। इस राशि के प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलने के योग हैं। दांपत्य जीवन में सुख की वृद्धि होगी। घरवाले किसी काम में आपकी सलाह लेंगे। ऑफिस में सकारात्मक विचार रखें, इससे आपका काम आसानी से बन जाएगा। अनावश्यक चीजों पर खर्च करने से बचना चाहिए। मित्रों की संख्या में इजाफा संभव है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी, जिससे आप सफलता की ओर तेजी से आगे बढ़ेंगे।
वृश्चिक राशि
आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। माता-पिता आपका मनोबल बढ़ाएंगे और आपके निर्णयों में पूरा सहयोग देंगे। नए वाहन सुख के योग बन रहे हैं। अगर आपका कोई निर्माण कार्य चल रहा है, तो वह जल्द पूरा हो जाएगा। आपके सभी प्रयास सफल होंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को जल्द सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आपके मनोबल में वृद्धि होगी।
धनु राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आप बड़ों का सम्मान करेंगे। लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्या से परेशान लोगों को काफी हद तक आराम मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि का माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आपकी सबसे बड़ी चिंता समाप्त होगी। लवमेट आज फोन पर लंबी बातचीत करेंगे।
मकर राशि
आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है । जिसमें आपको अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिलेगा । सरकारी विभाग से जुड़े लोगों को सम्मानित किया जा सकता है, साथ ही पदोन्नति की भी उम्मीद है। छात्रों को अपनी कला का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ नया कर सकते हैं। व्यापार में अनुकूल परिवर्तन नजर आएंगे। अविवाहित लोगों के लिए विवाह का अच्छा प्रस्ताव आ सकता है।
कुंभ राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। अपने शरीर को थोड़ा आराम दें और अनावश्यक सोच-विचार से बचें। भाई आपसे किसी जरूरी मसले पर राय ले सकते हैं। ऑफिस में अपने विरोधियों के प्रति सावधान रहें। गलत खान-पान से स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। लवमेट के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। बदलते मौसम में स्वास्थ्य का ध्यान रखें, व्यायाम करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आप जीवनसाथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करेंगे।
मीन राशि
आज आपका दिन कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाने वाला रहेगा। आय में वृद्धि के अनेक मार्ग मिलेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले से और मजबूत बनेगी। किसी बुजुर्ग मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। किसी जरूरी विषय पर जीवनसाथी से बातचीत कर सकते हैं। विद्यार्थी पुराने चैप्टर का पुनरावलोकन करेंगे। स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा। विरोधियों से सावधान रहें। कानूनी मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। नौकरी में बदलाव के भी योग बन रहे हैं।










