कमरे में पत्नी के साथ प्रेमी को देख आपा खो बैठा पति…….फिर पति ने किया कुछ ऐसा…..

0
368

सोशल मीडिया के माध्यम से विवाहित महिला के साथ प्रेम का सगूफा रचने वाले प्रेमी की जमकर धुनाई हो गई। कमरे में पत्नी के साथ प्रेमी को देख पति अपना आपा खो बैठा और कथित प्रेमी को कमरे से बाहर निकालकर सारी आशिकी का भूत उतार दिया।
मामला यूपी के आगरा में विवाहित प्रेमिका से मिलने मध्य प्रदेश से पहुंचे युवक को आशिकी भारी पड़ गई। महिला के पति ने उसे घर में रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद उसे सड़क पर घसीटकर लाया और बेल्ट से पिटाई की। इस दौरान लोग तमाशबीन बने देखते रहे। घटना का वीडियो सामने आने पर पुलिस मौके पहुंची। तब तक पति-पत्नी घर छोड़कर जा चुके थे।
पुलिस ने बताया कि ट्रांसयमुना थाना क्षेत्र में महिला दो बच्चों और पति के साथ किराये पर रहती है। छह महीने पहले महिला की दोस्ती सोशल मीडिया के माध्यम से मध्य प्रदेश के एक युवक से हो गई। दोनों के बीच बात होने लगी। महिला रात में घंटों मोबाइल पर बात करने लगी तो पति को शक हो गया। उसका व्हाट्सएप चेक किया तो शक यकीन में बदल गया।

यह भी पढ़ें -  प्रयागराज के एक परिवार की अजीब कहानी: अंधविश्वास में तीन माह से घर के गेट पर लगा रखा था ताला, खिड़की से आते-जाते थे घरवाले

पति ने गोपनीय तरीके से पत्नी की निगरानी शुरू कर दी। दो दिन पहले महिला ने प्रेमी को आगरा बुलाया था। वह मंगलसूत्र लेकर अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंच गया। इसकी भनक लगने पर पति काम पर जाने की कहकर घर से निकल गया। इसी बीच महिला ने प्रेमी को बुला लिया।

पति को इसी समय का बेसब्री से इन्तजार था, उसने युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया। पकड़ने के बाद उसे सड़क पर लाकर बेल्ट से बुरी तरह पीटा। बस्ती के लोगों की भीड़ वहां जुट गई। इसी दौरान कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो रविवार को वायरल हो गया। मामले में चौकी प्रभारी विधान सिंह का कहना है कि युवक पत्नी के साथ घर खाली करके चला गया है। मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी है। इसलिए कोई कानूनी कार्रवाई नहीं बनती है। यदि कोई पक्ष शिकायत करता है तो उसकी गहनता से जांच कर कार्रवाई की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here