Home अपराध Muzaffarpur : प्यार बना गले की फांस, तो गर्लफ्रेंड ने ही 5...

Muzaffarpur : प्यार बना गले की फांस, तो गर्लफ्रेंड ने ही 5 लाख की सुपारी देकर करवा दी हत्या

0
213

कहते हैं कि इश्क और मुश्क कभी छिपाये नहीं छिपते हैं। यहां जब प्यार ही गले की फांस बनता नजर आया तो प्रेमिका ने ऐसा कदम उठाया जिसको सुनकर आप भी हैरान रह जायेंगे। मामला बिहार के मुजफ्फरपुर का है जहां पर एक महीने पहले हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि प्रेमिका ने ही एक्स ब्वायफ्रेंड की सुपारी देकर उसकी हत्या करवाई थी। गर्लफ्रेंड ने मर्डर के लिए 5 लाख रुपये की सुपारी भी दी थी। ये सुपारी तीन कॉन्ट्रैक्ट किलर को दी गई थी। इसमें एक कंपाउंडर भी शामिल है। सुपारी मिलते ही एक्स ब्वॉयफ्रेंड स्कूल संचालक मनोज कुमार को हत्यारों ने कार में घुमाया फिर पिछली सीट पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसकी लाश को स्टेट हाईवे पर फेंक दिया था।

आपको बताते चलें कि मुजफ्फरपुर के सरैया थाना क्षेत्र में 18 जून को लावारिस हालत में पुलिस ने एक डेड बॉडी बरामद की थी। डेड बॉडी की पहचान सरैया के रहने वाले मनोज कुमार के रूप में हुई थी। पुलिस ने अब इस हत्या मामले में संलिप्त तीन सुपारी किलर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी के पास से हत्या में उपयोग हुई स्विफ्ट डिजायर कार और सुपारी के रूप में दिए गये पंजाब नेशनल बैंक के तीन ब्लैंक चेक बरामद किए गए हैं। पूरे मामले की जानकारी देते हुए जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि एक महीने पहले 18 जून को मनोज कुमार नाम के एक व्यक्ति की डेड बॉडी सरैया थाना क्षेत्र से बरामद हुई थी। इस मामले में उनके परिजनों ने अज्ञात अपराधी के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था।

यह भी पढ़ें -  ICAI CA Foundation 2022: icai.org पर आज दिसंबर परीक्षा के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि- ऐसे करें आवेदन

इस हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी की टीम गठित की गई थी। छानबीन के बाद 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं अभी साजिशकर्ता महिला फरार है। इसके अलावा दो अन्य लोगों को भी घटना में चिन्हित किया गया और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से साइन किए गया कॉन्ट्रैक्ट के पेपर, 5 पीएनबी बैंक के चेक बरामद किए गए हैं। इसमें एक चेक कैश कराया जा चुका है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि लडकी दूसरे राज्य में है। शादी के बाद उसने संपर्क साधा और मनोज को रास्ते से हटाने की बात कही। साथ ही 5 लाख का ऑफर दिया था। इसके बाद कॉन्ट्रैक्ट साइन कराया गया।

कॉन्ट्रैक्ट साइन होने के बाद हत्या करने के लिए एक स्विफ्ट कार भाडे़ पर लाई गई, जिसके बाद मनोज को बुलाया गया। सभी ने खाना-पीना खाकर शराब पी और मनोज को भी पिलाई। इसके बाद मनोज को कार में बैठाया गया। कार के भीतर उसे नशे का इंजेक्शन दिया गया फिर मारपीट की गई। उसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस जांच में पता चला है कि मनोज और लड़की के बीच में 2 साल से प्रेम प्रसंग था, लेकिन इस बीच मार्च में लडकी की शादी हुई थी। शादी होने के बाद भी मनोज उससे बातचीत करना चाहता था। लड़की इसका विरोध कर रही थी। मनोज के नहीं मानने पर लड़की ने उसकी हत्या की साजिश रची। इसमें उसने सुपारी देकर हत्या करवा दी। पुलिस द्वारा उस लड़की की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here