Home उत्तर प्रदेश IPL 2023: राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े बनारस के दो...

IPL 2023: राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े बनारस के दो क्रिकेटर, नेट्स में करेंगे गेंदबाजी अभ्यास

0
79

[ad_1]

अपने कोच के साथ शुभम और कृष्णकांत

अपने कोच के साथ शुभम और कृष्णकांत
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (आईपीएल) का 16वां सीजन 31 मार्च से शुरू होने जा रहा है। आगामी सीजन के पूरे शेड्यूल का एलान हो चुका है। इस बार आईपीएल की दो टीमों में गेंदबाजी के अभ्यास के लिए वाराणसी के स्पिन गेंदबाजों शुभम यादव और कृष्णकांत का चयन हुआ है। 16 मार्च से राजस्थान में शुरू होने वाले अभ्यास के लिए दोनों खिलाड़ी हिस्सा लेने के लिए आज रवाना होंगे।

यह भी पढ़ें -  EV: दिल्ली एनसीआर में बना देश का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन, NHEV ने 30 दिनों के रिकॉर्ड समय में बनाया

दोनों खिलाड़ियों के प्रशिक्षक स्वतंत्र यादव उर्फ टीपू ने बताया कि केदार घाट निवासी शुभम यादव राजस्थान रॉयल्स में और जाल्हूपुर के छितौना गांव निवासी कृष्णकांत का दिल्ली कैपिटल्स टीम में गेंदबाजी के लिए चयन हुआ है। ये दोनों गेंदबाज पूरे आईपीएल सीजन के दौरान जहां-जहां टीम के मैच होंगे वहां जाएंगे और नेट्स में अभ्यास कराएंगे। अगले दो साल तक ये अभ्यास जारी रहेगा। इसके बाद दोनों को निलामी में उतारा जाएगा।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here