Home उत्तर प्रदेश Kanpur: टॉफी का लालच देकर आठ साल की बच्ची के साथ 80...

Kanpur: टॉफी का लालच देकर आठ साल की बच्ची के साथ 80 वर्षीय बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

0
103

[ad_1]

Kanpur: Eight-year-old girl misdeed by 80-year-old man, arrested

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के बर्रा में एक बाबा ने आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के पिता ने उसे बेटी के साथ गलत हरकत करते पकड़ लिया। पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बाबा के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया। बर्रा दो में हाईवे किनारे एक टट्टर से बने घर में रहकर मजदूरी करने के वाले युवक ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 11 बजे उनकी बेटी खेलते-खेलते गायब हो गई।

यह भी पढ़ें -  Prof. rajju bhaiya University : सामूहिक नकल में पकड़े गए 9607 परीक्षार्थियों की दोबारा हो सकती है परीक्षा

खोजबीन के दौरान उन्होंने पास में रहने वाले एक 80 वर्षीय बाबा घनश्याम दास के घर में झांक कर देखा तो बाबा बेटी के साथ दुष्कर्म करते दिखा। इस पर युवक ने शोर मचाया और किसी तरह से गेट खुलवाया। बच्ची से पूछा तो उसने बताया कि बाबा उसे चार दिन से रोज घर बुलाता था और टॉफी खाने के लिए रुपये भी देता था।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here