Home उत्तर प्रदेश Kanpur: नाबालिग से दरिंदगी की इंतेहा! छाती पर ब्लेड से लिखा नाम,...

Kanpur: नाबालिग से दरिंदगी की इंतेहा! छाती पर ब्लेड से लिखा नाम, लाइटर से जलाए बाल, यहीं नहीं रुके जुल्म

0
119

[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में बर्रा कर्रही स्थित एमजी कैफे (हुक्काबार) में डॉक्टर दंपती की 16 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म के आरोपी कर्रही निवासी विनय ठाकुर ने किशोरी पर जुल्मो-सितम की इंतेहा कर दी थी। किशोरी कोटा में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी।

वहां पहुंचे विनय ने उसे होटल के कमरे में बुलाकर मारपीट की। उसकी छाती पर ब्लेड से अपना नाम लिख दिया। धमकी देते हुए लाइटर से उसके बाल तक जला दिए थे। यह  जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी है। इलाके में रहने वाले डॉक्टर दंपती की 16 वर्षीय इकलौती बेटी से विनय ठाकुर ने दोस्ती करने के बाद उसके अश्लील वीडियो बना लिए।

यह भी पढ़ें -  Varanasi: हेल्थ रैंकिंग डैशबोर्ड में बनारस को UP में दूसरा स्थान, सिजेरियन प्रसव में पहली रैंक

उसे लगातार ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पीड़िता ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। लोकलाज के भय से परिजनों ने किशोरी को वर्ष 2020 में पढ़ाई के कोटा भेज दिया था। पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि विनय बीते साल बेटी का पीछा करते हुए कोटा पहुंचा।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here