Home अपराध Kanpur : पत्नी की हत्या कर आंगन में शव दफन कर पति...

Kanpur : पत्नी की हत्या कर आंगन में शव दफन कर पति हुआ फरार, बदबू आने पर हुआ खुलासा

0
155

कानपुर। रिश्तों की मान मर्यादा दिन पर दिन समाप्त होती जा रही है। रिश्तों को ताक पर रखकर कत्ल करना जैसे शौक बनता जा रहा है। वर्तमान घटना में भी एक पति ने अपनी पत्नी को मारकर घर के आंगन में ही दफन कर दिया। जानकारी के अनुसार ककवन थाना क्षेत्र के उठ्ठा गांव में एक महिला की हत्या कर उसका शव घर के ही आंगन में दफन कर पति फरार हो गया। हत्या के तीन-चार दिन बाद बदबू आने पर घटना की जानकारी हुई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

बता दें कि, बीते तीन-चार दिन पहले पति घनश्याम शुक्ला ने पत्नी अंजलि की हत्या कर उसको आंगन में ही गाड़ दिया। इसके बाद वह फरार हो गया। दोनों के नहीं दिखने पर ग्रामीणों को कुछ संदेह हुआ। इधर, घर से भी बदबू आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें -  High Court Order : सात साल तक की सजा में गिरफ्तार न करने की गाइडलाइंस का पालन करने का निर्देश  

जानकारी पाकर डीसीपी विजय ढुल, एडीसीपी लखन सिंह, एसीपी आईपी सिंह समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। इस दौरान फोरेंसिक टीम ने भी साख्य जुटाए है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। फरार पति की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here