Home अंतरराष्ट्रीय सोशल मीडिया के माध्यम से लंदन की महिला ने लखनऊ के युवक...

सोशल मीडिया के माध्यम से लंदन की महिला ने लखनऊ के युवक को फंसाकर 11 लाख ठगे

0
330

सोशल मीडिया के माध्यम से विदेशी महिला के संपर्क में आकर बिजनेस करने के झांसे में आकर लखनऊ का युवक 11 लाख की ठगी का शिकार हो गया। पीड़ित ने लंदन निवासी महिला समेत तीन के खिलाफ थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।

गोमतीनगर थाने में विनीत खंड निवासी अवनीश कुमार अवस्थी ने लंदन निवासी महिला क्लोरिसा लुईस, उसके चाचा जार्ज एल क्लोरिसा लुईस व एक अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि क्लोरिसा से व्हाट्सएप के माध्यम से परिचय हुआ था। उसने बताया था कि मुंबई में कॉफी का बिजनेस करने आई है। उसने मुझे ऑनलाइन डिजिटल मार्केटिंग के बारे में जानकारी दी। बताया कि उसके अंकल भी इसमें मदद करते हैं। महिला ने लिंक भेजकर एप डाउनलोड कराया। इसके बाद एक डिजिटल ट्रेडिंग प्रोफेसर से परिचय कराया।

यह भी पढ़ें -  असम सीधी भर्ती परिणाम 2022 कल घोषित किया जाएगा, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पुष्टि- यहां समय और अधिक जांचें

उन्होंने मेरे व्हाट्सएप पर एक कांटेक्ट भेजकर 5 दिन में 15 ट्रेड करने को कहा। हर एक ट्रेड के बाद लाभ का 30 फीसदी अपने पास से उनके दिए अकाउंट में भेजने को कहा। नौ से 14 जुलाई 2023 के बीच मुझसे ट्रेड के नाम 31 ट्रांजेक्शन कराये गये। इसमें मुझसे लगभग 11 लाख रुपये लिए गये। इसकी शिकायत मैने साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज कराई थी। इसके बाद टायकूल पोर्टल पर मेरे नाम पर लगभग 36 लाख रुपये दिखाया गया। जब पैसे निकालने के लिए कहा तो पूरी राशि का 10 फीसदी लगभग 3 लाख 60 हजार और देने कहा गया। यह पैसा जमा नहीं कर पाने से मेरे सारे रुपये चले गये। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here