Home उत्तर प्रदेश लखनऊ में बिना हेल्मेट और नियम तोड़ने वालों पर सख्ती: 86 लाइसेंस...

लखनऊ में बिना हेल्मेट और नियम तोड़ने वालों पर सख्ती: 86 लाइसेंस निलंबित

0
13

लखनऊ : आरटीओ कार्यालय और यातायात पुलिस की ओर से चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत बिना हेल्मेट दोपहिया वाहन चलाने और बार-बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई तेज कर दी गई है। पिछले तीन महीनों में 86 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए हैं, जबकि 250 से अधिक को नोटिस जारी किया गया है।

एआरटीओ प्रदीप कुमार सिंह प्रशासन ने बताया कि पांच या उससे अधिक बार नियम तोड़ने वालों में सबसे ज्यादा मामले बिना हेल्मेट के पाए गए हैं। इसके अलावा नशे में वाहन चलाने पर 18 और खतरनाक ड्राइविंग के 20 मामलों में लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। निलंबन अवधि में वाहन चलाते पाए जाने पर लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  पीएम के कर्नाटक रोड शो के पीछे, बेलागवी को बनाए रखने के लिए बीजेपी की डग फाइट

570 वाहन चालकों को नोटिस भेजे गए हैं और चालान भी किए गए हैं, जिनमें 250 से अधिक बिना हेल्मेट के मामले शामिल हैं। आरटीओ का कहना है कि कैमरों और विशेष अभियान के जरिए लगातार निगरानी कर कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि नोटिस का जवाब न देने वालों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे और उनके लाइसेंस निलंबित किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here