Home अपराध Lucknow : मतगणना ड्यूटी पर तैनात पीएसी जवान की हीटवेव से मौत

Lucknow : मतगणना ड्यूटी पर तैनात पीएसी जवान की हीटवेव से मौत

0
117

लखनऊ, 01 जून, 2024। राजधानी का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार कर चुका है। जिसकी वजह से शहरवासी उमस और गर्मी से परेशान हैं। वहीं, हीटवेव की वजह से रमाबाई अम्बेडकर मैदान में मतगणना ड्यूटी पर तैनात पीएसी जवान आदेश प्रजापति की मौत हो गई।

र्मी के चलते पीएसी जवान की तबियत अचानक से बिगड़ गई। आनन-फानन उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जवान के साथियों ने विभाग के आलाधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद जवान के शव को पोस्टमार्टम हाउस में भेजा गया है।

मूलरुप से सहारनपुर जनपद निवासी आदेश प्रजापति वर्ष 2019 बैच का पीएसी आरक्षी था। उनकी तैनाती मुरादाबाद की 23वीं बटालियन में थी। फरवरी में उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद से छुट्टी नहीं मिलने से वह घर नहीं जा पा रहा था। 11 मार्च को वह अपनी बटालियन के साथ मुरादाबाद से लखनऊ आया था। रमाबाई अम्बेडकर मैदान में मतगणना ड्यूटी पर वह तैनात था। शनिवार दोपहर आरक्षी की तबियत अचानक से बिगड़ गई। तड़पता देख साथी उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें -  UP Nikay Chunav: गाजीपुर में फर्जी मतदान का आरोप लगाकर सपा कार्यकर्ताओं ने काटा हंगामा, पुलिस से जमकर बहस

आरक्षी आदेश की मौत की खबर मिलते ही आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद आलाधिकारियों ने आरक्षी के परिजनों को सूचना देते हुए उसके शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आरक्षी की मौत का कारण स्पष्ट होगा। सूत्रों की मानें तो पीएसी कैंप में जवानों के लिए किसी तरह के इंतजाम नहीं हैं। न तो पंखा है, न ही कूलर। हालांकि, आरक्षी आदेश प्रजपति की मौत के बाद अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here