Home अंतरराष्ट्रीय माली में सोने की खदान ढहने से 42 लोगों की मौत, कई...

माली में सोने की खदान ढहने से 42 लोगों की मौत, कई अन्य लोग घायल

0
365

बामाको। माली के पूर्वी इलाके में सोने की एक खदान ढहने से दर्जनों लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए। मालियन टेलीविजन और केनीबा जिले के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह दुर्घटना केनीबा जिले में हुई।

यह इस साल फ्रेंच भाषी पश्चिमी अफ्रीकी देश में दूसरी बड़ी दुर्घटना है। माली, अफ्रीका के शीर्ष तीन सोने के उत्पादकों में से एक है। मालियन टेलीविजन ने शनिवार देर रात दबिया के बिलाली कोटो में खदान ढहने की घोषणा की, जिसमें 42 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। केनीबा के राज्याधिकारी ने घटना की पुष्टि की। मोहम्मद डिको ने रविवार को ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया, “42 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।”

यह भी पढ़ें -  राजभवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, तिरुपति सिद्धेश्वर ब्रह्मऋषि गुरुदेव से मुलाकात, महिला अधिकारिता पर चर्चा

समुदाय के नेता फलाये सिसोको ने कहा, “यह दुर्घटना कल (शनिवार को) हुई। यह चीनी नागरिकों द्वारा संचालित जगह पर हुआ भूस्खलन था।” डिको ने बताया कि अधिकारी अब भी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि खदान कानूनी थी या गैर कानूनी। माली में एक महीने से भी कम समय में इस तरह की यह दूसरी घटना है। 29 जनवरी को कोउलिकोरो क्षेत्र में हुए भूस्खलन के कारण कई खनिकों की मौत हो गयी थी, जिनमें ज्यादातर महिलाएं थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here