Home अपराध महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पलटी, सड़क हादसे में एक...

महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पलटी, सड़क हादसे में एक की मौत

0
147

लखीमपुर खीरी : प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे उत्तराखंड के सितारगंज के श्रद्धालुओं की बोलेरो लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि चार श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पसगवां से प्राथमिक उपचार देकर शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया है।

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के सितारगंज से पांच श्रद्धालु महाकुंभ में प्रयागराज गये थे। वे अन्य तीर्थ स्थलों का भ्रमण करते हुए वापस सितारगंज जा रहे थे। सुबह लखनऊ दिल्ली नेशनल हाईवे पर उनकी बोलेरो जंगबहादुरगंज से एक किलोमीटर दूर हरियाली ब्रिज के पास डिवाइडर से टकरा गई। इससे बोलेरो पलट गई।

यह भी पढ़ें -  DBRAU Agra: बीएएमएस परीक्षा में कॉपी बदलने की जांच शुरू, एसटीएफ ने विश्वविद्यालय में खंगाले रिकॉर्ड

उसमें बैठे सुनील कुमार (22) पुत्र मनोज कुमार, कमल (27) पुत्र अज्ञात, दीपक यादव (25) पुत्र मायाराम यादव, आयुष (27) पुत्र प्रदीप, और ब्रजेश (26) पुत्र नंदलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की सहायता से घायलों को सीएचसी पसगवां भेजा गया, जहां सुनील कुमार को मृत घोषित कर दिया गया। अन्य गंभीर घायलों को शाहजहांपुर भेजा गया है। पुलिस ने इनके घर वालों को सूचना भेज दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here