Mahoba Nikay Chunav: नगर पालिका चरखारी से सपा की मंजू व नगर पंचायत कुलपहाड़ से भाजपा के वैभव जीते

0
15

[ad_1]

UP Nikay Chunav 2023 Mahoba, SP won from Municipality Charkhari and BJP from Nagar Panchayat Kulpahar

भाजपा के विजेता प्रत्याशी वैभव व साथ में समर्थक
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले की दो नगर पालिका व तीन नगर पंचायतों में अध्यक्ष व सभासद पदों के लिए शनिवार को हुई मतगणना में चरखारी नगर पालिका से सपा की मंजू देवी अध्यक्ष बनीं तो नगर पंचायत कुलपहाड़ से भाजपा के वैभव अरजरिया ने जीत दर्ज की। वहीं महोबा नगर पालिका से देर रात तक जारी मतगणना में भाजपा के डा. संतोष कुमार चौरसिया ने 2357 वोटों से जीत दर्ज की।

जिले में नगर पालिका महोबा व चरखारी और नगर पंचायत कुलपहाड़, कबरई व खरेला में दूसरे चरण में 11 मई को वोट डाले गए थे। शनिवार को सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। पहले राउंड की मतगणना करीब 11 बजे हो सकी। जिसके बाद रुझान आना शुरू हो गए। नगर पालिका चरखारी से अध्यक्ष पद सपा प्रत्याशी मंजू देवी ने शुरूआत से बढ़त बनाई और अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी भाजपा की विमला घोष को 2297 मतों से हराकर जीत दर्ज की। नगर पंचायत कुलपहाड़ से भाजपा प्रत्याशी वैभव अरजरिया ने 3212 वोट पाकर निकटतम प्रतिद्वंदी आप प्रत्याशी जावेद खान को 944 मतों से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।

यह भी पढ़ें -  खोजी कुत्ते ने की पहचान: कुशीनगर में युवती की हत्या, शव को खेत में लगाया ठिकाने

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here