Home उत्तर प्रदेश Mainpuri: बेड पर नागिन को देख दो भाई हो गए बेहोश, हुआ...

Mainpuri: बेड पर नागिन को देख दो भाई हो गए बेहोश, हुआ कुछ ऐसा कि गांव में फैल गई दहशत

0
88

[ad_1]

मैनपुरी के थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव सहन में रविवार की सुबह कमरे में सो रहे दो सगे भाइयों को सांप ने काट लिया। नींद खुलने के बाद दोनों ने शोर मचाया तो परिजन आ गए। आनन फानन दोनों भाइयों को परिजन मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए। वहां दोनों का उपचार चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बताई गई है। ग्रामीणों के मुताबिक जिस सांप ने दोनों भाइयों को डंसा है, वह नागिन है। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है। 

कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव सहन निवासी अशोक प्रजापति का 17 वर्षीय पुत्र संकित और 16 वर्षीय अंकित प्रजापति शनिवार की रात कमरे में एक ही बेड पर सो रहे थे। रविवार की सुबह कमरे में घुसी एक नागिन ने दोनों भाइयों को काट लिया। नागिन के डंसते ही दोनों की आंख खुल गई। नागिन को सामने देख दोनों की चीख निकल गई। उनकी चीख-पुकार सुनकर अन्य परिजन जाग गए। 

यह भी पढ़ें -  ये तस्वीर खास है: डमरू बजाते बच्चे को देखकर अभिभूत हुए सीएम योगी, पास जाकर दुलारते हुए पूछ ली ये बात

परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो दोनों भाइयों की तबियत बिगड़ने लगी थी। कुछ ही देर बाद दोनों बेहोश हो गए। जब परिजनों की नजर नागिन पर पड़ी तो वह भी सहम गए।  

नागिन के काटने की जानकारी होते ही परिजन दोनों को मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए। वहां दोनों का इलाज चल रहा है। अगले 48 घंटे दोनों भाइयों के बेहद महत्वपूर्ण बताए गए हैं। 

 

गांव सहन निवासी दो सगे भाइयों को नागिन के काटने की घटना के बाद ग्रामीणों में भी दहशत व्याप्त हो गई। लोगों ने पास ही एक गांव से एक सपेरा को बुलाया। 

सपेरा ने नागिन को घर के कमरे से बाहर निकाला और पकड़ कर पिटारे में बंद कर लिया। ग्रामीणों ने उसे मार डालने की बात कही, लेकिन कुछ लोग इस बात पर तैयार नहीं हुए। बाद में सपेरा ही नागिन को अपने साथ ले गया। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here