Mainpuri Bypoll:Mainpuri Bypoll: चुनाव आयोग आंखें बंद करके बैठा… जानिए अखिलेश यादव ने ऐसा क्यों कहा?

0
17

[ad_1]

10 अक्तूबर को मुलायम सिंह के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा की सीट सपा किसी भी कीमत पर गंवाना नहीं चाहती है। वहीं भाजपा मुलायम सिंह के बिना हो रहे पहले चुनाव में ही सपा की परंपरागत सीट को कब्जाना चाहती है। लोकसभा क्षेत्र में आने वाली पांचों विधानसभा सीट में सबसे महत्वपूर्ण जसवंतनगर मानी जाती है।

इससे वर्तमान में मुलायम सिंह यादव के भाई और प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव विधायक हैं। सोमवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और डिंपल यादव ने सैफई स्थित अभिनव विद्यालय में वोट डाला। शिवपाल सिंह यादव और पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने भी मतदान किया। अखिलेश यादव ने मतदान के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। वोट डालने के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने प्रशासन पर बड़ा आरोप लगाया है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि रामपुर में फौज तक को बुलाया गया है। पुलिस मारपीट करके मतदान प्रभावित कर रही है।

मैनपुरी में प्रशासन की ओर से वोट कम करवाने का काम किया जा रहा। बाहर से आने वाली फोर्स को गलत ब्रीफिंग की जा रही। भाजपा ने उधार का प्रत्याशी लिया। निर्वाचन आयोग की मंशा पर भी अखिलेश ने सवाल उठाए। कहा कि तीन-चार दिनों से सपा कार्यकर्ताओं को परेशान किया जा रहा है। 

 

यह भी पढ़ें -  आजमगढ़ और रामपुर में उप चुनाव के लिए मतदान शुरू

कई सपा नेताओं पर लाठीचार्ज किया गया। रामपुर में ऐसी कई तस्वीरें सामने आई हैं। लोगों को वोट नहीं डालने दिया जा रहा है। तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। अखिलेश ने कहा कि भाजपा के जितने दाव हैं वो सभी गलत हैं।

नेताजी के न होने के बाद अभी तक का सबसे ज्यादा मतदान होने जा रहा है। अखिलेश ने सवाल किया कि भाजपा के लोग क्या पाकिस्तान को फॉलो कर रहे हैं। पुलिस वाले बीजेपी के पक्ष में वोट डलवा रहे हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि अब हमें 2024 की अच्छी तैयारी करनी पड़ेगी। निष्पक्ष फैसला नहीं लिया जा रहा है। विरोध करने पर केस दर्ज कराए जाते हैं। चुनाव आयोग आंखें बंद करके बैठा है।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here