Home अपराध बीवी से परेशान युवक ने पेट्रोल डालकर लगाई आग, खौफनाक मौत

बीवी से परेशान युवक ने पेट्रोल डालकर लगाई आग, खौफनाक मौत

0
60

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक युवक ने बीवी से परेशान होकर खुद को आग के हवाले कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। दर्दनाक घटना कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में हुई। हुसैनी मस्जिद के मुअज्जिन अब्दुल कादिर ने बीवी से विवाद के बाद खुद को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद उनका इलाज चल रहा था, लेकिन इलाज के दौरान बुधवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। अब इस घटना का सीसीटीवी सामने आया है, जिसमें वह आग की लपटों में घिरे हुए गली में दौड़ते दिखाई दे रहे हैं।

बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान दिए गए अपने बयान में अब्दल कादिर ने आत्मदाह के लिए अपनी बीवी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि बीवी उन्हें लगातार परेशान करती थी, जिससे तंग आकर उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है।

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला अंसारी में अब्दुल कादिर ने खुद को आग के हवाले कर दिया। जलने से उसे दर्द होने लगा तो वह तड़पता हुआ गली में दौड़ने लगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह अपने घर से निकलकर गली की ओर भाग रहे हैं। सीसीटीवी में साफ दिखाई देता है कि उनके पूरे शरीर से तेज आग की लपटें उठ रही हैं। वह दर्द से तड़पते हुए इधर-उधर भाग रहे हैं और खुद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। यह मंजर देखकर आसपास के लोग भी घबरा गए। कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए पानी और कंबल की मदद से आग बुझाई, लेकिन तब तक वह बुरी तरह झुलस चुके थे।

यह भी पढ़ें -  यूपी में तीसरे चरण का मतदान कल: 2.16 करोड़ मतदाता करेंगे 627 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला, संवेदनशील श्रेणी में 13 विधानसभा क्षेत्र

गंभीर हालत में अब्दुल कादिर को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। काफी कोशिशों के बावजूद बुधवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। अब्दुल कादिर अपने पीछे बीवी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। घटना का सीसीटीवी सामने आने के बाद पूरे कस्बे में इस दर्दनाक घटना से हड़कंप मच गया। वीडियो में जलती हालत में गली में दौड़ते अब्दुल कादिर को देख कर लोगों को झकझोर रहा है। सोशल मीडिया पर भी यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज, अस्पताल में दिए गए बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here