Home Technology चीन की कोयला खदान में जोरदार विस्फोट, 8 की मौत, 38 मजदूर...

चीन की कोयला खदान में जोरदार विस्फोट, 8 की मौत, 38 मजदूर फंसे

0
66

बीजिंग: इस वक्त की बड़ी खबर चीन से सामने आ रही है। यहां देश के उत्तरी प्रांत शानशी की एक कोयला खदान में विस्फोट हो गया है। बताया जा रहा है कि विस्फोट की वजह से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि 38 मजदूर अब भी खदान में फंसे हुए हैं। राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने घटनास्थल पर तेजी से राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि घटना के समय खदान में 247 मजदूर फंसे हुए थे। फिलहाल अभी भी मजदूरों को बाहर निकालने का काम किया जा रहा है। घटना की जांच के आदेश भी दे दिये गए हैं।

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के अनुसार, चांगझी शहर की लियुशेन्यू कोयला खदान में यह हादसा शुक्रवार शाम को हुआ। जानकारी के मुताबिक हादसे के समय करीब 247 मजदूर इस खदान में काम कर रहे थे। फिलहाल शनिवार सुबह तक 201 मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया है। ‘शिन्हुआ’ के मुताबिक खदान में हुए विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  नेशनल हेराल्ड मामला: ईडी ने सोनिया गांधी से 6 घंटे तक की पूछताछ, फिर तलब

समाचार एजेंसी की खबर अनुसार, चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग ने लापता मजदूरों के बचाव के लिए पूरी ताकत से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही हादसे के कारणों की जांच कर दोषियों को जवाबदेह ठहराने को भी कहा है। दरअसल, शानशी प्रांत को चीन का मुख्य कोयला उत्पादक प्रांत माना जाता है। यूनान से भी बड़े इस प्रांत की आबादी करीब तीन करोड़ 40 लाख है। पिछले साल 1.3 अरब टन कोयले का उत्खनन किया गया, जो चीन के कुल उत्पादन का लगभग एक तिहाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here