Mathura: नगर निगम के कर्मचारी ने खुद को बताया नाग, करने लगा अजीब हरकत, अफसर रह गए दंग

0
16

[ad_1]

मथुरा के वृंदावन में अजब मामला सामने आया है। नगर के समीप गांव राजपुर बांगर में प्राचीन स्थल पर नगर निगम की टीम कब्जा लेने के लिए गई तो नगर निगम का एक कर्मचारी अजीब हरकत करने लगा। उसे देखकर अधिकारियों के हाथ-पैर फूल गए। जमीन पर बैठकर नगर निगम कर्मचारी हथेलियों से नाग के फन का आकार बनाकर झूमने लगा और कहने लगा कि प्राचीन स्थल के स्वरूप के साथ छेड़छाड़ न करें। आप बदलाव कर रहे हो, अच्छी बात है। उसने कहा कि हजारों साल से नाग-नागिन के रूप में इसी स्थल में उसका वास है। विकास करिए लेकिन प्राचीनता को न बदलिए। बाद में अधिकारियों ने हाथ जोड़ कहा कि आपकी इजाजत तो काम करूं जिस कर्मचारी पर देवता थे। जब उसने कहा कि इजाजत है तब वहां से अतिक्रमण हटाया गया। यह मामला गांव में चर्चा का विषय बना रहा। 

वृंदावन के समीप राजपुर बांगर में प्राचीन स्थल है। यह स्थान अभिलेखों में बावड़ी के नाम से अंकित है। बताया जाता है कि यह स्थल हजारों साल पुराना है। अब नगर निगम उसका सौंदर्यीकरण कराने जा रहा है। बुधवार को नगर निगम की टीम प्राचीन स्थल को कब्जामुक्त करने पहुंची। 

यह भी पढ़ें -  संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर निकाली गई जागरूकता रैली

स्थल के निरीक्षण के दौरान नगर निगम का एक कर्मचारी अचानक जमीन पर बैठ गया। हथेलियों से नाग के फन का आकार बनाकर झूमने लगा। यह देखकर नगर निगम की टीम के हाथ-पैर फूल गए। अधिकारी भी आश्चर्यचकित हो गए।

नगर निगम का कर्मचारी कह रहा था कि हजारों साल से वह यहां रह रहा है। नाग-नागिन के रूप में लंबे समय से इसी स्थल में उसका वास है। प्राचीन स्थल के साथ और उसके स्वरूप के साथ छेड़छाड़ ना हो। विकास करना है करिए लेकिन प्राचीनता को न बदलिए।

कर्मचारी काफी देर तक जमीन पर बैठा रहा। उसके हाव-भाव देखकर टीम ने कार्रवाई रोक दी। सभी हैरान थे कि आखिर कर्मचारी ऐसे क्यों कर रहा है। जब वह सामान्य हुआ तो कार्रवाई दोबारा शुरू हुई।  

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here