Home उत्तर प्रदेश Mathura : चंद सेकंड रुकने के बाद अचानक तेजी से प्लेटफॉर्म पर...

Mathura : चंद सेकंड रुकने के बाद अचानक तेजी से प्लेटफॉर्म पर चढ़ी मेमो पैसेन्जर ट्रेन

0
144

उत्तर प्रदेश के मथुरा में रेलवे स्टेशन पर देर रात ट्रेन हादसा हो गया। मथुरा जंक्शन पर पहुंची एक मेमो पैसेन्जर ट्रेन यात्रियों को उतारने के लिए रुकी। चंद सेकंड बाद फिर से अचानक तेजी से चलते हुए प्लेटफाॅर्म पर चढ़ गई। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, शकूरबस्ती से चलकर मथुरा जंक्शन पर पहुंची ईएमयू प्लेटफार्म-दो पर चढ़ गई। ट्रेन ने प्लेटफार्म तोड़ दिया। ओएचई भी टूट गई। आसपास अफरा-तफरी मच गई। यहां मौजूद यात्री अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही रेल अधिकारी, आरपीएफ घटना स्थल की ओर दौड़े।

मंगलवार को शकूरबस्ती से आई ईएमयू ट्रेन सवारियों को उतारने के लिए प्लेटफार्म-दो पर चंद सेकेंड के लिए रुकने के बाद अचानक दोबारा तेजी से चल पड़ी। प्लेटफार्म को तोडते हुए ऊपर चढ गई। हादसे के समय प्लेटफार्म के पास पांच से छह लोग खड़े हुए थे।

गनीमत रही कि उन्होंने ट्रेन को चलते हुए देख लिया तो वहां से भागने के कारण उनकी जान बच गई। इधर, ट्रेन के सामने ओएचई लाइन का एक खंभा आ गया, जिससे वह रुक गई। पूरे घटनाक्रम में ट्रेन के नीचे एक आठ साल का बच्चा आ गया।

यह भी पढ़ें -  UPSSSC Lekhpal Exam: 19 जून को है परीक्षा, 8000 से अधिक सरकारी नौकरियों के अवसर, 45 दिन का कोर्स दिलाएगा सफलता

हालांकि गनीमत रही कि वह घायल नहीं हुआ। मौके से उठकर भाग गया। रेलवे अधिकारी और आरपीएफ की टीम उसकी तलाश कर रही है। वहीं गिर्राज सिंह निवासी उमराया, छाता अपनी ट्रेन के इंतजार में खड़े हुए थे उनको हल्की चोट आई है।

हादसे के बाद मथुरा-दिल्ली रेलवे लाइन पर ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हो गया है। मालवा सुपरफास्ट, अमृतसर- बांद्रा टर्मिनस समेत कई गाड़ियों को दिल्ली की ओर ही रोक दिया गया है। अधिकारी स्थिति का जायजा ले रहे हैं। स्टेशन डायरेक्टर एसके श्रीवास्तव, आरपीएफ प्रभारी अवधेश कुमार गोस्वामी समेत अन्य अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चालक ने ट्रेन के ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया। इससे ट्रेन पटरी से उतरकर प्लेटफॉर्म दो पर चढ़ गई। ट्रेन ने प्लेटफॉर्म तोड़ दिया। घटना की वजह की जांच की जा रही है। इसके साथ ही ट्रेन को प्लेटफॉर्म से हटाने का कार्य चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here