Home उत्तर प्रदेश Mau: बाजार से घर लौट रहे दो युवकों पर सरेराह ताबड़तोड़ फायरिंग,...

Mau: बाजार से घर लौट रहे दो युवकों पर सरेराह ताबड़तोड़ फायरिंग, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर

0
84

[ad_1]

firing on two youths returning home from market in mau referred to Varanasi

– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मऊ जिले के मटुरी मरियम में पुरानी रंजिश में बाइक सवार दो बदमाशों ने गांव लौट रहे दो युवकों को गोली मार दी। घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें बीएचयू रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही युवकों के परिजनों में कोहराम मच गया।

मधुबन थाना क्षेत्र के भीठिया माफी गांव निवासी सोनू यादव (22) रविवार को अपने साथी प्रमोद यादव (34) के साथ मधुबन बाजार गया था। देर शाम करीब साढ़े छह बजे दोनों वापस अपने गांव लौट रहे थे। मटूरी मरियम गांव के पास पहुंचे बाइक सवार दो युवकों ने उसे ओवरटेक कर रोका और गालीगलौज करने लगे।

यह भी पढ़ें -  Jobs Exam Results Live: स्टील अथॉरिटी, ओएनजीसी और एफसीआई ने निकालीं भर्तियां, जानें सबकी डिटेल

इस पर सोनू और प्रमोद ने उतरकर विरोध जताया। इस बीच बाइक सवार बदमाशों ने दोनों पर फायर झोंक दिया। जिससे दोनों घायल हो गए। वारदात के बाद दोनों हमलावर फरार हो गए। सूचना मिलने पर सीओ मधुबन अभय कुमार सिंह तथा एसओ अब्दुल वाहिद पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here