Home उत्तर प्रदेश लखनऊ-कानपुर के बीच MEMU ट्रेनें बंद, 42 दिन के मेगा ट्रैफिक ब्लॉक...

लखनऊ-कानपुर के बीच MEMU ट्रेनें बंद, 42 दिन के मेगा ट्रैफिक ब्लॉक से यात्री परेशान

0
106

कानपुर में गंगा पर बने रेलवे पुल की मरम्मत के चलते उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने 42 दिनों का मेगा ट्रैफिक और पावर ब्लॉक घोषित किया है। 13 अप्रैल सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक ब्लॉक होने से 56 ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी के अनुसार 14 ट्रेनें निरस्त रहेंगी जबकि 10 का संचालन कानपुर से ही किया जा रहा है। इससे लखनऊ से कानपुर के बीच आने जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें -  'पवित्र कुरान के अनुसार...': इलाहाबाद एचसी का कहना है कि मुस्लिम पुरुष पहली पत्नी को उसके साथ रहने के लिए मजबूर नहीं कर सकता

आशियाना निवासी मुकुंद श्रीवास्तव ने बताया कि मेमू ट्रेनें बंद होने से रोजाना अप-डाउन करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पहले जहां 30 रुपये में यात्रा हो जाती थी, वहीं अब 100 से 150 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। राजाजीपुरम निवासी कंचन रावत ने बताया कि ट्रेन से यात्रा करने पर जाम से बचते हुए समय पर कार्यालय पहुंचना संभव था, लेकिन अब ट्रेनों के निरस्त होने से उन्हें अधिक समय लग रहा है और अक्सर देर भी हो जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here