Home उत्तर प्रदेश मौसम विभाग ने कई राज्यों में जारी किया भारी बारिश का अलर्ट,...

मौसम विभाग ने कई राज्यों में जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल

0
621

वर्तमान समय में कहीं भारी बारिश तो कहीं भीषण गर्मी से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इन राज्यों में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्य शामिल हैं। इस सममय मुंबई में भी भारी बारिश हो रही है। इस कारण मुंबई में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार को हुई भारी बारिश के कारण मुंबई की सड़कों पर लंबा ट्रैफिक जाम देखने को मिला। सेंट्रल और हार्बर लाइनों पर लोकल सेवाएं भी प्रभावित हुईं। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए उपनगरों और रत्नागिरी में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मुंबई में भारी बारिश जानलेवा साबित हो रही है। यहां बारिश के कारण रायगढ़ में लैंडस्लाइड देखने को मिला, जिस कारण 5 लोगों की मौत हो गई थी।

मौसम विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार 21 जुलाई को महाराष्ट्र के विदर्भ में भारी से बहुत भारी बारिश देखने को मिल सकती है। इस कारण विभाग ने यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। यहां भी मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। ओडिशा में भी बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

यह भी पढ़ें -  'अपने जोखिम पर करें, तब तक', ममता के मंत्री ने 'भ्रष्टाचार' के लिए समय निर्धारित किया

वहीं मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी नई दिल्ली में आज शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम 39 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। साथ ही आसमान में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में शनिवार को बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसलिए यदि आवश्यक न हो तो बाहर न निकलें। पहाड़ी क्षेत्र में जाने से परहेज करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here